कुआलालंपुर। कुआलालंपुर से हैदराबाद जाने वाले मलेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण गत दिनों वापस मोड़ लिया गया था। मलेशिया एयरलाइंस ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। मलेशियाई एयरलाइंस के विमान एमएच198 ने कुआलालंपुर से गुरुवार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी आने के कारण उसे वापस कुआलालंपुर मोड़ लिया गया। विमान को सभी यात्रियों और चालक दलों के साथ सुरक्षित दोपहर 2.10 पर यहां के हवाई अड्डे पर उतार दिया गया।
मलेशियाई एयरलाइंस के अनुसार, विमान में आई तकनीकी खराबी का इस पर सवार यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। पायलट ने एहतियातन विमान को वापस मोड़ने का फैसला लिया था। मलेशियाई एयरलाइंस के लिए यह साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। उसका विमान एमएच370 गत माह मार्च में लापता हो गया था और एमएच17 को जुलाई में यूक्रेन में मार गिराया गया था।
(फाइल फोटो)