अनंदा कृष्णन: बिज़नेसमैन
जन्म: 1 अप्रैल 1938
शिक्षा: हार्वर्ड से एमबीए
परिवार: पहली शादी थाई राजकुमारी से हुई थी, जिससे एक बेटा और एक बेटी है। दूसरी शादी लेटचुइमी हेलेन मेरी से हुई, जो पेरिस में म्यूजिक रिकॉर्डिंग हाउस की मालिक हैं। इनसे एक बेटी है।
चर्चा में क्यों: 681 अरब रुपए की संपत्ति के मालिक इस मलेशियाई बिज़नेसमैन को सीबीआई ने एयरसेल-मैक्सिस सौदे में आरोपी ठहराया है।
दक्षिण-पूर्व एशिया के दूसरे और दुनिया के 99वें सबसे अमीर बिज़नेसमैन अनंदा कृष्णन का बेटा अजाह श्रीपानो 2008 के आसपास अचानक लापता हो गया था। उन्होंने उसे बहुत ढूंढा। कुछ पता चला। इसी दौरान उन्हें किसी परिचित ने बताया कि उसने उनके बेटे की शक्ल से मिलता-जुलता लड़का उत्तरी थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं के मठ में देखा है। वे तुरंत वहां पहुंचे। बेटे को गेरुए रंग के वस्त्र, छोटे-छोटे बाल और हाथ में भिक्षा मांगने वाला कटोरा लिए देखकर वे दंग रह गए।
महल जैसे घर की जगह बेटे को जंगल में देखकर वे सदमे में चले गए। बेटा बौद्ध भिक्षु बन चुका था। उसे समझाने का कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बेटे से कम से कम अपने साथ भोजन करने का आग्रह किया, लेकिन अजाह ने इससे भी इनकार कर दिया। उसने पिता से कहा, ''मुझे माफ कीजिए। मैं आपका निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकता। मुझे दूसरे भिक्षुओं की तरह भिक्षा मांग कर ही अपने भोजन का इंतजाम करना है।''
अनंदा को इसका बेहद दुख हुआ कि अरबों रुपए की संपत्ति होने के बावजूद वे अपने बेटे को भोजन तक नहीं करा सकते। इसके बाद अनंदा को लौटना पड़ा। हालांकि, अनंदा जब भी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में उसे बुलाते तो वह जरूर आता है। 2011 में अनंदा का 70वां जन्मदिन था। वो उसे बेटे के साथ मनाना चाहते थे। उन्होंने बेटे को बुलाया और उसे अपने प्राइवेट जेट से भूटान के पारो लाए। यहां पुत्र ने पिता का जन्मदिन मनाया।
मलेशिया के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में काम कराने के लिए अंग्रेज अनंदा के दादा को श्रीलंका के जाफना से यहां लाए थे। इसके बाद वे श्रीलंका नहीं लौटे और मलेशिया के लिटिल इंडिया कहलाने वाले ब्रिकफील्डस में ही बस गए। उनके बाद अनंदा के पिता भी यहां सरकारी नौकरी करने लगे थे।
अनंदा शुरू से ही पढ़ने में होशियार थे, इसलिए मेलबर्न यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन करने के लिए उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी। वे यहां पढ़ाई के साथ छात्रों के अखबार में काम करते। रिस्क लेने की आदत थी, इसलिए साथ में बेटिंग भी करते। हमेशा लो प्रोफाइल रहने वाले अनंदा का बिज़नेस एंटरटेनमेंट से लेकर ऑयल, पावर, शिपिंग, टेलिकम्युनिकेशंस और प्रॉपर्टी फील्ड्स में फंसा है। उनकी कमाई का एक-चौथाई हिस्सा गैंबलिंग से आता है।
आगे देखिए, अनंदा कृष्णन और बौद्ध भिक्षु बन गए उनके बेटे अजाह की तस्वीरें...