पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Shares Photo Of BIGFOOT He Claims To Have Killed A Year Ago

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेक्सास. एक शख्स ने एक अद्भुत जीव को खोज निकाला है। रिक डेयर नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि ये दुनिया का अजीब और सबसे बड़े पैरों वाला प्राणी है, जिसे येति के नाम से जाना जाता है। रिक ने बालों वाले इस जीव की तस्वीर जारी की है।
उसका दावा है कि 6 सितंबर 2012 को उसने इसके बड़े पंजे को अपने कैमरे में कैद किया है। रिक ने इसका डीएनए टेस्ट कराने की भी बात कही है। रिक ने इस तस्वीर और दावे का गवाह करीब 100 लोगों को बनाया है। अब वह अमेरिका के यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।
कौन है येति
येति, बिग फुट और ससक्चैच नाम से जाना जाने वाला यह एममैन जीव आज तक दुनिया के लिए हजारों सालों से रहस्यमय बना हुआ है। नेशनल जियोग्राफी से लेकर डिस्कवरी तक इस पर खोज कर चुके हैं। बावजूद इसके यह रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया। माना जाता है कि यह हमेशा घने जंगलों और पहाड़ों में रहता है। जितने लोगों ने भी इसे देखा है वह इसे सामान्य आदमी से लंबा, पूरे शरीर बालों से भरा हुआ, ताकतवर और अजीब सी गंध लिए, बड़े पैर और चीखने वाला बताते हैं।