करीब एक अरब यूजर वाली सोशल नेटवर्किग वेबसाइट के मालिक मार्क जुकरबर्ग आज 29 साल के हो गए। 14 मई 1984 को जन्में जुकरबर्ग ने फरवरी 2004 में फेसबुक वेबसाइट की नींव रखी थी। तब शायद खुद उन्होंने ने भी नहीं सोचा होगा कि यह वेबसाइट दुनिया की सबसे चहेती वेबसाइट होगी और इस पर एक अरब से ज्यादा यूजर हर दिन खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहे होंगे। फेसबुक के नीले रंग का होने का भी एक बड़ा कारण है। साइट के सीईओ जुकरबर्ग कलर ब्लाइंड बीमारी है। इसलिए उन्होंने नीले रंग को चुना ताकि इन्हें देखने में किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रोग्रामिंग में उनकी रुचि के कारण छोटी सी उम्र में जुकरबर्ग के अंदर छिपी प्रतिभा नजर आने लगी थी। जिस उम्र में दूसरे बच्चे अन्य कामों में टाइमपास करते हैं उस समय मार्क कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने में बिजी रहते थे। (अंदर की स्लाइड में देखें मार्क जुकरबर्ग की जिन्दगी की खास तस्वीरें)