पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने क्रेन से अपने गर्लफ्रेंड को मैरिज प्रपोजल देने में पड़ोसी के घर की छत तोड़ी

PICS: क्रेन पर चढ़ गर्लफ्रेंड को मैरिज प्रपोजल देने में तोड़ डाली पड़ोसी की छत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेसेलस्टाइन। नीदरलैंड में एक युवक का अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे ढंग से मैरिज प्रजोपल देना, उसके पड़ोसियों को बहुत महंगा पड़ गया। मामला एक छोटे से कस्बे लेसेलस्टाइन का है। प्रेमी ने योजना बनाई कि वो क्रेन के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड के बेडरूम की खिड़की पर जाकर उसे शादी का प्रपोजल देगा। इसके लिए युवक ने क्रेन बुलाई और प्रपोजल देने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के बेडरूम की खिड़की तक पहुंचने की कोशिश ही कर रहा था कि इस कोशिश में क्रेन से पड़ोसी के घर की छत टूट गई।
वो अपनी गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रस्ताव रख पाता कि इससे पहले उसे पड़ोसियों के घर की छत टूटने की वजह से क्रेन से उतरना पड़ा। इस घटना की वजह से शेक्सपीयर स्टाइल में प्रेम का इजहार करने का युवक का सपना चकनाचूर हो गया। क्रेन से पड़ोसी के मकान को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा और बिल्डिंग के छह फ्लैट खाली कराने पड़े। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
एक डच न्यूजपेपर के मुताबिक, इन तमाम घटनाओं के बीच युवक की गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। पुलिस से पूछताछ के बाद ये नया प्रेमी जोड़ा अपने पड़ोसियों से बचते हुए जश्न मनाने पेरिस चला गया है। वहीं, घटना के बाद कस्बे के मेयर भी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
आगे देखिए, क्रेन से क्षतिग्रस्त हुए मकान की तस्वीरें