इर्बिल। इराक में इस हफ्ते अल्पसंख्यक मुस्लिम यजीदी समुदाय के लोगों की एक और कब्र मिली है। जिसमें इस समुदाय के 16 लोगों की हत्या कर उन्हें दफन कर दिया गया था। यजीदी समुदाय के मारे गए लोगों की यह दूसरी कब्रगाह मिली है।
इस कब्रगाह का पता
इराक के उत्तरी पश्चिमी जिला जुमार में पता चला है। 27 अन्य मारे गए यजीदी मुसलमानों के नरकंकाल सिंजार क्षेत्र के गड्ढों में पाए गए थे। इन गड्ढो में खून के छीटों के निशान थे।
संसद के एक यजीदी सदस्य वियान दखिल ने बताया कि कब्रगाह में मिले शवों में छह बच्चों के और दो महिलाओं के थे। माना जा रहा है कि इन सभी को पिछली गर्मियों के शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के हमलों के शुरूआती दिनों में मारा गया था।
इस्लामिक स्टेट के हमले में सैकड़ों यजीदी मुसलमान मारे गए और हजारों लोग बंदी बना लिए गए।
पिछले कुछ महीनों में अब पशमेर्गा सैनिकों ने उत्तरी इराक के इन इलाकों को इस्लामिक स्टेट से खाली करा लिया है।