पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्वी यूक्रेन में भारी गोलीबारी, नौ सैनिकों की मौत

पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों की भारी गोलाबारी, नौ सैनिकों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीव/दोनेत्स्क। पूर्वी यूक्रेन के देवल्तसेव कस्बे के पास सरकारी सैनिकों और अलगाववादियों के बीच घमासान लड़ाई चल रही है। सेना के प्रवक्ता व्याचेस्ले सेलेजनोव के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर यहां 9 सैनिक मारे गए, जबकि 26 घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी सैनिकों पर अलगाववादियों ने 100 बार हमले किए।
देवल्तसेव रेलवे का मुख्य केंद्र है। यहां पिछले महीने से जंग छिड़ी हुई है। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक अन्य स्थान अब्दीवक पर हमले में रविवार को सात नागरिक मारे गए थे। दोनेत्स्क में भी रविवार एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से दोनेत्स्क के कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।