बर्न। स्विट्जरलैंड के ज्यूखविल स्थित मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट में बैठे लोग उस वक्त शर्मिंदा हो गए, जब टेलीविजन स्क्रीन्स पर पोर्नोग्राफी दिखाई जाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट कर्मचारियों की नजर पड़ने से पहले कुछ देर तक स्क्रीन पर पोर्न चलता रहा।
यह घटना सोलोदर्न के नजदीक स्थित ज्यूखविल में हुई। कंपनी ने इसपर माफी मांगी है। मैक्डोनाल्ड की ओर से कहा गया कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने कस्टमर की रिक्वेस्ट पर जर्मन स्पोर्ट्स चैनल लगाया था। उन्हें नहीं मालूम था कि शाम के वक्त इस चैनल पर एडल्ट कंटेंट दिखाया जाता है।
मैक्डोनाल्ड प्रवक्त एग्ली स्टार्चविज ने बताया कि रेस्टोरेंट कर्मचारी आमतौर पर टीवी पर यूरोस्पोर्ट्स चैनल लगाकर रखते हैं, लेकिन कई बार ग्राहकों को खुश करने के लिए दूसरे चैनल भी लगाए जाते हैं।