पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलिए अफगानिस्तान के 'ब्रूस ली' से

PHOTOS: जिंदा है ब्रूस ली! अफगानिस्तान में उसे बुलाते हैं 'ब्रूस हजारा'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबुल। इंटरनेट पर एक नौजवान इन दिनों खासी सुर्खियां बटोर रहा है। ये है 20 वर्षीय अब्बास अलीजादा, जो न सिर्फ ब्रूस ली की ट्रू कॉपी है, बल्कि उन्हीं के अंदाज में फाइट तक करता है। अफगानिस्तान में रहने वाले अलीजादा को लोग 'ब्रूस हजारा' नाम से बुलाते हैं। बहरहाल, अलीजादा को वुशु अकादमी में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है।
अलीजादा ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू में बताया, "मैं अपने देश का चैंपियन और एक हॉलीवुड स्टार बनना चाहता हूं।" उसने ये भी कहा, "युद्ध से लगभग ध्वस्त हो चुके अफगानिस्तान की दशा देख दुख होता है, लेकिन यही मेरी प्रेरणा भी है।" अलीजादा के दस भाई-बहन हैं। लिहाजा, उसके परिवार की माली हालत इतनी ठीक नहीं कि उसे वुशु की ट्रेनिंग दे सके। लेकिन उसकी प्रतिभा देख एक मार्शल आर्ट ट्रेनर ने उसे चुन लिया।
गौरतलब है कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने देश में टीवी और मार्शल आर्ट्स पर बैन लगा रखा है। हालांकि, अलीजादा को यहां की जनता का समर्थन हासिल है। यही वजह है कि देश में वह काफी लोकप्रिय हो चुका है। अलीजादा राजधानी काबुल के दारुल अमान महल में प्रैक्टिस करता है। किसी समय यह बादशाह अमानुल्लाह खान का महल था।
आगे तस्वीरों में देखें, अफगानिस्तान का 'ब्रूस ली'...