(File Photo - पेंग लियुआन)
इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज से तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात पर सियासी गलियारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी नजरें रहेंगी। हालांकि, इस दौरान एक और हस्ती देश में आकर्षण का केंद्र होगी। वह हैं जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन।
दैनिक भास्कर डॉट कॉम आपको चीन की इस प्रथम महिला से संबंधित 10 ऐसे चीजों के बारे में जानकारी दे रहा है, जो आप जानना चाहेंगे।
1. चीन में लियुआन (Liyuan’s) का मतलब 'अलबेला सौंदर्य' होता है। लियुआन और अमेरिकी समकक्ष मिशेल ओबामा में कई समानताएं हैं। इसमें ड्रेसिंग सेंस व स्टाइल, वैश्विक मंच पर प्रमुखता और देश के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता शामिल है।
2. पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी में मेजर जनरल बनने वाली वह सबसे कम उम्र की नागरिक थीं। लियुआन एचआईवी/एड्स और टीवी के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना राजदूत के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, पति की तारीख करते नहीं थकतीं लियुआन...