पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबगदाद. इराक में आतंकवाद के मामले में दोषी पाए गए 11 कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। यह घोषणा इराक के न्याय मंत्रालय ने की। मंत्रालय ने मंगलवार को 26 लोगों को फांसी देने का एलान किया था, जो इस साल की पहली फांसी थी। इराक में इस हफ्ते अब तक 37 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।
37 दोषियों में सभी इराक के नागरिक थे। दोषियों में एक बगदाद में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने वाला कुख्यात आतंकी अदल अल माशादानी भी शामिल था। हालांकि फांसी का इराकी और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने विरोध और आलोचना भी की थी, लेकिन इसके बावजूद दोषियों को फांसी दे दी गई।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस महीने बगदाद दौरे तक फांसी को टालने की बात कही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी ने इसे नकार दिया। इराकी प्रधानमंत्री ने कहा, ’जिन्होंने कई लोगों की जान ली, उन पर रहम क्यों किया जाए’।
न्याय मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक में पिछले साल 169 लोगों को फांसी दी गई थी। 2003 के बाद चीन और ईरान के बाद ये फांसी दिए जाने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
2006-07 में दस हजार सैनिकों के मारे जाने के बाद 2013 में फांसी दिए जाने का मामला इराक में खराब हालात को बताता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.