पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Miss New York Kira Kazantsev Crowned Miss America 2015

कीरा काजान्से बनीं Miss America, घरेलू हिंसा के खिलाफ चलाएंगी कैंपेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मिस अमेरिका 2015 चुनी गईं कीरा काजान्से)
न्यूजर्सी। अमेरिका में रविवार रात हुए मिस अमेरिका 2015 कॉन्टेस्ट में मिस न्यूयॉर्क कीरा काजान्सेव ने मिस अमेरिका का खिताब अपने नाम कर लिया। ये लगातार तीसरा साल है जब कॉन्टेस्ट मिस न्यूयॉर्क ने ही जीता है। 2014 की विजेता और पूर्व मिस अमेरिका नीना दावुलुरी ने कीरा को ताज पहनाते हुए कहा कि आज की रात एक और लड़की की जिंदगी हमेशा के लिए बदलने जा रही है। पिछले साल ये खिताब नीना दावुलुरी ने जीता था, जो ये ताज जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी थीं।
मैनहट्टन की रहने वाली 23 वर्षीय कीरा काजान्सेव ने टैलेंट राउंड में लाल कप के साथ फैरेल विलियम्स का हिट सॉन्ग 'हैप्पी' गाकर अपनी परफॉर्मेंस दी। कीरा ने कहा, ''परफॉर्मेंस के वो एक मिनट और 30 सेकंड सबसे ज्यादा मजेदार थे, जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया। मैंने वही किया, जो अपने टैलेंट को दिखाने के लिए करना चाहती थी। मुझे इस बात की जरा भी परवाह नहीं कि बाकी लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं।''
कीरा आगे घरेलू हिंसा के खिलाफ कैंपेन चलाएंगी। उन्होंने इस कॉन्टेस्ट में मिस अमेरिका के टाइटल के साथ ही 50,000 डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) की स्कॉलरशिप भी जीती है। अब वो जल्द ही लॉ कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी में हैं, ताकि उन्हें अपने कैंपेन में मदद मिल सके।
टॉप 5 में पहुंची सुंदरियां
इस कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनरअप का टाइटल मिस वर्जीनिया कोर्टनी पेज गैरेट ने जीता। वहीं, फाइनल में पहुंचने वाली टॉप पांच सुन्दरियों में मिस अरकान्सस एश्टन जो कैम्पबेल, मिस फ्लोरिडा विक्टोरिया काउन और मिस मेसाच्युसेट्स लॉरेन कुन रहीं। कॉन्टेस्ट में जजों ने टैलेंट काम्पिटीशन, इंटरव्यू, स्टेज क्वेशन-आंसर राउंड और उनके प्रेसेन्टेशन के आधार पर उन्हें नंबर दिए।
आगे देखिए: मिस अमेरिका चुनी गईं कीरा काजान्से और ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान की तस्वीरें