पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ अफ्रीका की रोलीन स्ट्रॉस को मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब

साउथ अफ्रीका की रोलीन स्ट्रॉस ने जीता मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। दक्षिण अफ्रीका की 22 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट रोलेन स्ट्रॉस ने 2014 के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। मिस हंगरी एडिना कुलसार दूसरे, जबकि अमेरिका की एलिजाबेथ सेफ्रिट तीसरे स्थान पर रहीं। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट का यह 64वां साल था और दुनिया भर के करीब एक अरब लोगों ने इसे टीवी पर लाइव देखा। कॉन्टेस्ट में दुनिया के 121 देशों की ब्यूटी क्वींस ने भाग लिया। जयपुर की कोयल राणा अंतिम 10 में तो शामिल रहीं, लेकिन वे अंतिम पांच में नहीं आ सकीं।

देश के लिए ताज
2013 की मिस वर्ल्ड फिलीपींस की मेगॉन यंग ने रोलेन को ताज पहनाया। खिताब जीतने के बाद रोलेन ने कहा कि यह खिताब उनके देश के लिए है। रोलेन ने ये भी कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं, ताकि लोग अपने सपनों का साकार कर सकें। यह ताज अपने नाम करने वाली रोलेन साउथ अफ्रीका की तीसरी सुंदरी हैं। इसके पहले 1958 और 1974 में साउथ अफ्रीकी कंटेस्टेंट्स यह क्राउन अपने नाम कर चुकी हैं। 1951 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट की शुरुआत हुई थी।

सालता रहेगा दुख
साल 2014 का मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट कुछ दर्द देकर भी गया, जब आयोजन के कुछ हफ्ते पहले ही महज 19 साल की मिस होंडुरास मारिया जोस अल्वार्दो और उनकी बहन की एक सिरफिरे ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
Fact Placeholder

ऐश्वर्या को खास सम्मान
इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को खास पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर उनके पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या और ऐश्वर्या की मां भी मौजूद रहीं। ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। बीस साल में बतौर मिस वर्ल्‍ड ऐश्‍वर्या के काम को सबसे अच्‍छा मानते हुए उन्‍हें सम्‍मानित किया गया।
अंतिम पांच में भी नहीं आ पाईं भारत की कोयल राणा
मिस वर्ल्ड 2014 कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली भारत के जयपुर की कोयल राणा अंतिम पांच प्रतियोगियों में भी जगह नहीं बना पाईं। कोयल अंतिम 10 में तो शामिल रहीं, लेकिन वे लास्ट फाइव सीरीज में शामिल नहीं हो पाईं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। इसके बाद से कोई भी इंडियन ब्यूटी क्वीन यह खिताब नहीं जीत पाई है।
दो श्रेणियों में पुरस्कार
कोयल भले ही अंतिम पांच में जगह न बना पाई हों, लेकिन उन्हें बेस्ट डिजाइनर सेग्मेंट में एक पुरस्कार जरूर मिला। कोयल ने फाइनल राउंड में फाल्गुनी और शेन पिकॉक का डिजाइन किया गाउन पहना था। कोयल को इसके अलावा ‘ब्यूटी विद पर्पज’ अवॉर्ड मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड केन्या, गुयाना, ब्राजील और इंडोनेशिया की पार्टिसिपेंट्स के साथ शेयर किया।
आगे देखें संबंधित फोटोज...