पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi Gifted Indian Tea To CEO Of American Companies Modi Us Visit

अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से मिले मोदी, तीन तरह की खास चाय की भेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेहमानों को भेंट किए गए चाय के डिब्बे)
न्यूयॉर्क। अमेरिका पांच दिन के दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार के 11 दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की। मोदी का अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करने के पीछे का मकसद देश में निवेश को बढ़ाना है। मोदी ने की ओर से मेहमानों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। मोदी ने अपने सभी मेहमानों को दार्जिलिंग, असम और नीलगिरी टी के गिफ्ट पैक भी भेंट किए। ये चाय मोदी के हस्ताक्षर वाले खास लकड़ी के डिब्बों में पैक की गईं थीं।
नरेंद्र मोदी के महमानों में भारतीय मूल की पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नुई, गूगल के चेयरमैन एरिक स्मिथ, सिटी ग्रुप के चीफ माइकल कोर्बेट, मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा, कारगेल के प्रेसिडेंट और सीईओ डेविड डब्ल्यू मैक्लेनान, कैटरपिल्लर के डगलस ओबरहेल्मैन, एईएस के एंड्रेस ग्लस्की, मर्क के केनेथ फ्रेजर, कार्लिल ग्रुप के सह-संस्थापक और सहायक सीईओ डेविड रुबेनस्टेन, हॉस्पिरा के माइकल बाल और वारबर्ग पिनकस के चार्ल्स काए शामिल थे।
नाश्ते के दौरान एक घंटे की लंबी मुलाकात के बाद मोदी कुछ और कंपनियों से प्रमुखों से भी मिले। उन्होंने बारी-बारी से बोइंग, केकेआर, ब्लैकरॉक, आईबीएम, जनरल इलेक्ट्रिक और गोल्डमैन सैच्स के सीईओ से भी मुलाकात की।