न्यूयॉर्क। नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क स्थित होटल के बाहर जबदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। मैनहट्टन के मेडिसन एवेन्यू स्थित होटल में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) कर्मी के अलावा किसी भी अन्य मीडियाकर्मी को जाने की इजाजत नहीं है। शुक्रवार को दोपहर में इलाके में भारी ट्रैफिक जाम के बाद यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि पीआईबी भारत सरकार का विभाग है। यह प्रेस को सरकार की ओर से जानकारी उपलब्ध करवाता है।
होटल तक पहुंचने से पहले लगाए गए हैं ब्लॉक्स
होटल की सुरक्षा के लिए दस ब्लॉक लगाए गए हैं। इसमें किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया गया है।
दैनिकभास्कर.कॉम द्वारा ली गई इन तस्वीरों को सुरक्षा अधिकारियों ने खुद से स्कैन करने के बाद इसे प्रकाशित करने की अनुमति दी है...