पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi US Visit Stunning Pictures Time Square New York International News In Hindi

मोदी की अमेरिका यात्रा: ‘लव एट टाइम स्क्वायर’, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में हैं। भारतीय समुदाय द्वारा यहां भी मोदी का जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। जब मोदी का काफिला न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से पैलेस होटल के लिए निकला तो पूरे जगह-जगह सड़कों पर भारतीय उनका स्वागत करते हुए दिखाई दिए।
अमेरिका में बसने वाले समुदाय में मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए ही 28 सितंबर को मशहूर मेडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका कार्यक्रम रखा गया है। यहीं से मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। मोदी के इस कार्यक्रम में 18 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।
इतना ही नहीं, टाइम स्क्वायर के पास ही एक विशाल स्क्रीन भी लगाई गई है। यहां मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण होगा। मेडिसन स्क्वायर से मात्र आधे किमी ही टाइम स्क्वायर स्थित है। न्यूयॉर्क का सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र 24 घंटे जगमगाता है। इसे न्यूयॉर्क का ‘धड़कता हुआ दिल’ जैसे नाम दिए जाते हैं। यह न्यूयॉर्क का ऐसा बाजार है, जहां आप महंगे से महंगा
ब्रैंड खरीद सकते हैं।
टाइम स्क्वायर की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...