फोटो: मैडिसन स्क्वेयर गार्डन
न्यूयॉर्क। मोदी के न्यूयार्क दौरे का प्रमुख आकर्षक मैडिसन स्क्वेयर में उनका संबोधन होगा। इसके जरिए वह अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय का दिल जीतने का काम करेंगे। रविवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। मैडिसन स्क्वैयर में प्रधानमंत्री को नागरिक सम्मान देने के लिए जिस जनसभा का आयोजन किया गया है, उसे खासा बनाने के लिए मोदी के लिए 6 फुट के व्यास वाला एक ऐसा मंच बनाया गया है, जो हर 15 मिनट के अंतराल में 360 डिग्री घूम सकता है। आयोजक भरत बरई ने बताया कि हमने ये मंच ऐसा इसलिए बनाया गया है, ताकि मोदी हर किसी को देखकर संबोधित कर सकें।
सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे 45 सांसद
मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में मोदी के सम्मान समारोह में अमेरिका के 46 चुने हुए प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इनमें एक गवर्नर और 45 सांसद हैं। रविवार को होने वाली मोदी की अमेरिका के कई बड़े नीति निर्माताओं के अलावा हॉर्वड और कोलंबिया जैसे विश्वविद्यालयों के डीन भी हिस्सा लेंगे।
मोदी के हिंदी में दिए जाने वाले उनके भाषण को अंग्रेजी में अनुवाद करने की भी व्यवस्था की गई है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर व अन्य मुख्य स्थलों पर बड़े स्क्रीन वाले टीवी सेट लगाए गए हैं।
आगे पढ़ें, अमेरिका पहुंचते ही मोदी ने क्या संदेश...