बेरूत। सीरिया के उत्तरी अलेप्पो प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ 200 और लड़ाके आ गए हैं। ये लड़ाके अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा की सीरिया में आईएस खिलाफ कार्रवाई की घोषणा के बाद आए हैं।
सीरियन ऑव्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट ने बताया कि 10 सितंबर की ओबामा की घोषणा के एक सप्ताह बाद 192 लड़ाके पूर्वी शहर अलेप्पो में इस्लामिक स्टेट के साथ आ गए थे। इनके अलावा 73 लोग 23 और 24 सितंबर को अलेप्पो के ग्रामीण क्षेत्रों में आए।
10 सितबंर के बाद आए लड़ाकों की संख्या 235 हो गई। इसका यह अर्थ हुआ कि लोग इस संगठन से भयभीत नहीं है। इस बीच, जेनेवा से मिले एक अन्य समाचार के अनुसार सीरिया और
इराक के युद्ध के कारण वहां के लोग शरण लेने के लिए दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं।