पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोस्‍टन धमाके के आरोपियों के स्‍केच पर हंगामा, देखिए ऐसी विवादित कवर तस्‍वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिष्ठित मैगजीन 'द वीक' के ताजा अंक के कवर पेज पर सारनेव बंधुओं की तस्‍वीर को लेकर विवाद हो गया है। तमरलान और जोखर सारनेव गत अप्रैल में बोस्‍टन मैराथन के दौरान हुए बम धमाकों में आरोपी हैं। तमरलान पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया था, जबकि जोखर को पुलिस ने जिंदा गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
'द वीक' ने अपने कवर पेज पर इन दोनों बंधुओं को आतंकवादी के तौर पर पेश किया है। कुछ लोगों का कहना है कि इन आरोपियों का रंग जितना सांवला दिखाया गया है, ये उससे कहीं अधिक सांवले हैं। इस कवर पेज की तस्‍वीर को लेकर विवाद इसलिए बढ़ा, क्‍योंकि आतंकवाद को नस्‍लभेद से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों का कहना है कि सांवले रंग के लोग ही ज्‍यादा अपराधी होते हैं, गोरे नहीं।
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी मैगजीन के कवर पेज को लेकर विवाद हुआ हो रहा है। दरअसल, मैगजीन की कवर फोटो ऐसी होती है जो बुक स्‍टॉल पर पाठकों का ध्‍यान खींचे। कवर स्‍टोरी की गहराई को देखते ही लोग इसे खरीदने पर मजबूर होते हैं। ऐसे में कोशिश यह होती है कि कवर फोटो और उसके साथ ली गई लाइन 'बोल्‍ड' हो और लोगों का ध्‍यान खींचने में कामयाब हो। हालांकि, इसी कोशिश में कई बार ऐसे कवर पेज आते हैं, जिन्‍हें लेकर विवाद हो जाता है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे ही विवादित कवर पेजों पर जो चर्चा का विषय बने रहे।
​12 मई के प्रमुख समाचार