पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुनिया के वो 10 सबसे महंगे अंतरिक्ष मिशन, जो हो गए फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(स्पेस शटल कोलंबिया के दुर्घटनाग्रस्त होने के वक्त की तस्वीर।)
इंटरनेशनल डेस्क। अंतरिक्ष यात्रा ज्यादा खर्चीली और हाई प्रोफाइल होने की वजह से हमेशा से ही चर्चा में रहती आई है। इसके बारे में हर किसी को जानने की उत्सुकता होती है। नासा के अनुमान के मुताबिक, स्पेस शटल मिशन में औसतन 45 करोड़ डॉलर तक का खर्च आता है। वहीं, स्पेस डॉटकॉम के मुताबिक, इसमें तकरीबन 1अरब 60 करोड़ रुपए का खर्च आता है। इतना ही नहीं, किसी तरह की देरी या चूक के चलते लागत कई बार बहुत बढ़ जाती है। शटल मिशन में होने वाली देरी में अमेरिकियों पर प्रतिदिन 13 लाख रुपए की लागत आती है।
पिछले 40 साल में ब्रह्मांड के विस्तार की खोज के लिए तमाम अंतरिक्ष शटल, रॉकेट, सैटेलाइट, टेलिस्कोप और रोवर के लॉन्च विफल भी रहे। इन अभियानों पर मोटी रकम खर्च की गई थी। यहां हम ऐसे ही कुछ असफल रहे अंतरिक्ष अभियानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विफल रहे।
स्पेस शटल कोलंबिया (2003)
खर्च- 793 अरब रुपए
16 दिन के मिशन के बाद 1 फरवरी, 2003 में पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही स्पेस शटल कोलंबिया नष्ट हो गया था। इस शटल में मौजूद सभी सात क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। ये कथित तौर पर नासा के बेड़े में सबसे पुराना शटल था।
आगे जानिए, बाकी 9 सबसे महंगे अंतरिक्ष मिशन के बारे में जो हो गए फेल...