इंटरनेशनल डेस्क। पुरानी कहावत है कि हजारों शब्द जो बयां नहीं कर सकते, उसे सिर्फ एक तस्वीर बयां कर देती है। ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर पीटर लिक की ऐसी ही एक तस्वीर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। फैंटम नाम की उनकी तस्वीर करीब 40 करोड़, 50 लाख रुपए में बिकी है। इसे अब तक की सबसे महंगी तस्वीर माना जा रहा है। इस मौके पर हम दुनिया भर की उन तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऊंची से ऊंची कीमतों पर बिकीं।
डेड ट्रप टॉक (1992)- $3,666,500 (21 करोड़ 74 लाख रुपए)
यह अफगानिस्तान में मोकोर के पास 1986 में रेल आर्मी के गश्ती दल पर हुए हमले के बाद की तस्वीर है। इस तस्वीर को डेड ट्रूप टॉक का नाम दिया गया। इसमें रूस की लाल सेना के खून से सने और मृत जवानों को एक चट्टानी पहाड़ी के किनारों पर ऐसे दिखाया गया है, जैसे वो आपस में बातचीत कर रहे हैं। ये तस्वीर मई 2012 में 3,666,500 डॉलर में नीलाम हुई थी। जेफ वॉल द्वारा खींची गई डेड ट्रूप टॉक नाम की ये तस्वीर बेहद कलात्मक और एकदम अलग कल्पना थी, जिसके चलते इस तस्वीर को इतनी ऊंची कीमत में खरीदा गया।
आगे जानिए बाकी तस्वीरों के बारे में...