पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में ज्वालामुखी विस्फोट से भारी तबाही हो रही है। ज्वालामुखी का असर यहां के लोगों पर तो दिख ही रहा है साथ ही इसके कारण जंगली जानवरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई है। जंगली जानवर जान बचाने के लिए सुमात्रा के आस-पास के गांवों की ओर भाग रहे हैं।
कारो जिला प्रशासन के मुताबिक ज्वालामुखी फटने की घटनाएं बढ़ने से दर्जनों गांवों के 9 हजार से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ज्वालामुखी के चारो ओर 10-15 किलोमीटर के दायरे में स्थित 42 अलग-अलग केंद्रों पर प्रभावित लोगों ने पनाह ले रखी है।
इस तबाही में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और कई खेती की कई हेक्टेयर जमीन बर्बाद हो गई है। ऐसे में लोगों को खाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.