पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Musharraf Treason Case Adjourned Until Thursday

मुशर्रफ के खिलाफ कोर्ट की सुनवाई कल तक के लिए टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावलपिंडी. पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में अब जिरह के लिए सेना हृदय रोग संस्थान के प्रमुख को तलब किया जाएगा। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के वकील की अपील पर इसको लेकर मुशर्रफ के वकील को नोटिस जारी किया है।

नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गई।

कोर्ट में जनरल मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर ने अपने मुवक्किल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला दिया । वकील ने शीर्ष अदालत के फैसले तक स्पेशल कोर्ट की सुनवाई टालने की अपील की। कोर्ट ने अपील को नामंजूर करते हुए गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी है।