पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Naked Man Holds His Girlfriend Hostage On Roof With A Meat Cleaver

शादी से किया इनकार तो लड़की को किया किडनैप, कपड़े उतारकर मचाया बवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्यार में पागल एक चीनी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को इसलिए बंधक बना लिया क्योंकि लड़की के घरवालों ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया था। युवक ने धारदार हथियार के दम पर लड़की को पांच घंटों तक बंधक बनाए रखा। होस्टेज बनाने के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए सैकड़ों तमाशबीनों की भीड़ लग गई। घटना चीन के सान्या शहर की है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक 32 वर्षीय लिन ने रिहायशी इलाके की एक इमारत की छत पर 29 वर्षीय लड़की को बंधक बना लिया। बंधक बनाने वाले लिन का दावा था कि उसका और लड़की का अफेयर चल रहा है और अब वह लड़की को मार डालेगा। इस दौरान लिन के हाथ में मीट काटने वाला बड़ा छुरा था। सैकड़ों तमाशबीनों के साथ हथियारबंद पुलिस अधिकारी घंटों तक उसे मनाने की कोशिश करते रहे।
अपनी कथित गर्लफ्रेंड को बंधक बनाए रखने के दौरान लिन ने कपड़े उतार डाले और लड़की को भी कपड़े उतारने पर मजबूर किया। लिन को समझाने के लिए उसके रिश्तेदारों को भी घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन वे असफल रहे। पुलिस और सैनिकों द्वारा इलाके को घिरता देख युवक ने कार की डिमांड की, ताकि वह और उसकी गर्लफ्रेंड वहां से भाग सकें।
लड़की की जान खतरे में देख पुलिस द्वारा उसे एक गाड़ी उपलब्ध करवाई गई, लेकिन कार की ओर बढ़ते हुए पुलिस अधिकारियों ने मशक्कत करके उसे धर दबोचा। स्थानीय खबरों के मुताबिक लिन को लंबा समय जेल में बिताना पड़ेगा।
आगे की स्लाइड्स में इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।