पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi America Visit And White House State Dinner

अमेरिका ऐसे करता है स्टेट डिनर में विदेशी मेहमानों की खातिरदारी, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अमेरिका में स्टेट डिनर के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी। उनका स्वागत करते तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी।)
इंटरनेशनल डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। अमेरिका में मोदी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करने के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन में हिंदी में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे। साथ ही, 29 सितंबर की शाम को मोदी व्हाइट हाउस में ओबामा के मेहमान होंगे, जहां उनके लिए स्टेट डिनर की व्यवस्था की गई है।
अमेरिका का स्टेट डिनर
किसी देश के मुखिया, राजा-रानी या फिर राष्ट्रपति के स्वागत में स्टेट डिनर यानी रात्रिभोज का आयोजन किया जाता है। अमेरिका में स्टेट डिनर की व्यवस्था वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के स्टेट डाइनिंग रूम में की जाती है, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति करते हैं। हालांकि, 19वीं सदी में स्टेट डिनर का आयोजन हर साल कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट और राजनीतिक दलों के सदस्यों के सम्मान में सर्दियों के वक्त में किया जाता था।
मौजूदा वक्त में स्टेट डिनर को विशेष दर्जा देते हुए इसे दूसरे देशों के मुखिया के स्वागत तक सीमित कर दिया गया है। 12 दिसंबर, 1874 में अमेरिका में स्टेट डिनर के लिए सबसे पहले सत्तारूढ़ सम्राट के तौर पर सैंडविच आइलैंड के राजा डेविड कालाकाउआ आए थे।
अब तक का सबसे महंगा स्टेट डिनर
साल 2009 में दिए गए 5 स्टेट डिनर में अमेरिका ने साढ़े 9 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसमें सबसे महंगा डिनर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिया गया था। ओबामा प्रशासन ने अकेल मनमोहन सिंह के डिनर पर साढ़े 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। ये व्हाइट हाउस की ओर से दिया गया अब तक का सबसे महंगा स्टेट डिनर है।
इसके अलावा, 2009 में अमेरिका ने मैक्सिकन राष्ट्रपति फिलिप कैलड्रॉन के स्टेट डिनर पर 343 लाख रुपए, चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के डिनर पर 251 लाख रुपए, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के डिनर पर 131 लाख रुपए और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति ली म्यूंगबक के स्टेट डिनर पर 123 लाख रुपए खर्च किए थे।
आगे देखिए, अमेरिका की ओर से समय-समय पर दिए गए स्टेट डिनर और उनकी तैयारियों की कुछ तस्वीरें...