पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi Stay At New York Palace Hotel

न्यूयॉर्क के इस होटल में रुके हैं मोदी, एक रात का किराया 15 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: ‘न्यूयॉर्क पैलेस’ होटल)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर नरेंद्र मोदी एयर इंडिया के विशेष बोइंग विमान से न्यूयॉर्क के जेकेएफ हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वे ‘न्यूयॉर्क पैलेस’ होटल पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल तक के रास्ते में भारतीयों द्वारा जगह-जगह मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।
न्यूयॉर्क में मोदी के ठहरने के लिए विशेष तौर पर ‘न्यूयॉर्क पैलेस’ का चयन किया गया था। यह न्यूयॉर्क के हाईप्रोफाइल होटल्स में से एक है। अमेरिका के ऐलीट क्लास से लेकर सेलिब्रिटीज तक इसी होटल में रुकना पसंद करते हैं। यहां मोदी के एक रात के विश्राम के लिए 15 लाख रुपए चुकाए गए।
गेस्ट रूम्स:
इस होटल में 822 गेस्ट रूम्स हैं, जिसका किराया 32 हजार से शुरू होता है। वहीं ज्वेल सूट का एक दिन का किराया 15 लाख रुपए है। होटल में स्पा एंड फिटनेस सेंटर, बकेट और मीटिंग स्पेस व एक बिजनेस सेंटर भी है।
7 साल लगे निर्माण में:
होटल 55 मंजिल का है, जिसका निर्माण 1974 में शुरू होकर 1981 में पूरा हुआ। इमारत के निर्माण में डार्क ब्रोंज रिफ्लेक्टिव और एंडोलाइज्ड एल्युमीनियम ग्लास का प्रयोग हुआ है।
होटल इन हाईप्रोफाइल कल्चर:
- अमेरिकन टेलीविजन चैनल सीडब्ल्यू सीरीज ‘गॉसिप गर्ल’ की अधिकांश शूटिंग इसी होटल में हुई।
- वर्ष 1994 में प्रख्यात डच चिल्ड्रन शो ‘बेसी एंड एड्रियान’ का आयोजन भी इसी होटल में हुआ था।
- यहां अमेरिका के अब तक कई राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड समारोह भी आयोजित हो चुके हैं। जैसे कि. न्यूयॉर्क सिटी फैशन वीक, हॉलिडे ट्री लाइटिंग विद मिस अमेरिका, सिंड्रेला ऑन ब्रॉडवेन अवार्ड पार्टी आदि।
आगे की स्लाइड्स में देखें न्यूयॉर्क पैलेस होटल की तस्वीरें। (Image Source -www.newyorkpalace.com)