पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi To Meet Google Chairman Eric Schmidt In US

गूगल सहित 11 कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे नरेंद्र मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। जिन कंपनियों के प्रमुखों से मोदी मिलेंगे, उनमें गूगल और पेप्सिको प्रमुख भी शामिल हैं।
शुरुआती खबरों के अनुसार, 29 सितंबर को मोदी, न्यूयॉर्क में गूगल व पेप्सिको के सीईओ एरिक श्मिट और इंदिरा नूई के साथ नाश्ता करेंगे। इसके अलावा वे बोइंग, आईबीएम, जनरल इलेक्ट्रिक और गोल्डमैन सैक्स के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरुद्दीन ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया, "29 सितंबर यानी सोमवार को कई कंपनियों के 11 सीईओ से मोदी की मीटिंग तय है। इसके अलावा, छह अन्य कंपनियों के सीईओ से मोदी, अलग मुकालात करेंगे।"