न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर में दिए गई स्पीच से भारतीयों के साथ अमेरीकी सांसद भी प्रभावित हैं। इस कार्यक्रम में 20 हजारों दर्शकों के बीच करीब 50 अमेरिकी सांसद भी मौजूद थे, जिनमें चक शूमर, जो डोनली, जिम मैकडोरमेट, सैंडफोर्ड बिशप, कैरोलीन मैलोरी और शीला जैक्सन प्रमुख थे। इसके अलावा कार्यक्रम में डैनी डेविस, पीट सैनचेज, जो क्राली, जिम हाइम्स, सिंथिया लुमिस और भारतीय मूल की सांसद निकी हैली भी मोदी को सुनने आई थीं।
इन अमेरिकी सांसदों का कहना था कि उन्होंने आज तक किसी भी भारतीय नेता को इतने उत्साह के साथ भाषण देते नहीं देखा। उनके कहे जा रहे एक-एक वाक्य से सुनने वालों में बिजली सी कौंध जाती थी। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो पहले कहा या सुना नहीं गया हो, लेकिन बात को कहने का उनका अंदाज वाकई निराला था।
उन्होंने कहा, "मोदी जी का भाषण ऐसा लग रहा था मानो वह चुनाव प्रचार अभियान पर निकले हैं। उनमें अपनी बात कहने की अद्भुत कला है। हालांकि हम उनके भाषण का अनूदित अंश ही सुन पा रहे थे, उसके भाव तक पहुंचना हमारे लिए मुश्किल था, लेकिन आसपास मौजूद अप्रवासी भारतीय जिस तरह उत्साह में लबरेज होकर मोदी-मोदी चिल्ला रहे थे उसे देखकर यह अदांजा लगाया जा सकता था कि उनके भाषण में कुछ ऐसा जरूर है, जो सबको सम्मोहित कर रहा है।