न्यूयॉर्क। भारतीय प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के मशहूर ऑडिटोरियम मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में अपने प्रशंसकों को संबोधित किया। इस ऑडिटोरियम में बीटल्स, एल्विस प्रेस्ले, माइकल जैक्सन सहित कई बड़ी हस्तियां परफॉर्म कर चुकी हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्पीच के बाद कल उन्होंने सेंट्रल पार्क में भी लोगों को संबोधित किया था। सेंट्रल पार्क के आयोजन में करीब 60,000 लोग मौजूद थे। मोदी यहां करीब पांच मिनट तक अंग्रेजी में बोले और उन्होंने भारत की ओर से शांति का संदेश दिया।
हर 15 मिनट में 360 डिग्री घूमा मोदी का मंच
मैडिसन स्क्वेयर में प्रधानमंत्री को नागरिक सम्मान देने के लिए जिस जनसभा का आयोजन किया गया, उसे खास बनाने के लिए मोदी के लिए 6 फुट के व्यास वाला एक ऐसा मंच बनाया गया, जो हर 15 मिनट के अंतराल में 360 डिग्री पर घूमता था। आयोजक भरत बरई ने बताया कि ये मंच ऐसा इसलिए बनाया गया, ताकि मोदी हर किसी को देखकर संबोधित कर सकें।
45 सांसदों ने लिया हिस्सा
मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में मोदी के सम्मान समारोह में अमेरिका के 46 चुने हुए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इनमें एक गवर्नर और 45 सांसद थे। (ये भी पढ़ें-
न्यूयॉर्क में छाया मोदी का जादू, कभी इन नेताओं को सुनने आए थे हजारों लोग) मोदी के हिंदी में दिए जाने वाले उनके भाषण को अंग्रेजी में अनुवाद करने की भी व्यवस्था की गई थी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर व अन्य मुख्य स्थलों पर बड़े स्क्रीन वाले टीवी सेट भी लगाए गए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें मैडिसन स्क्वेयर की ताजा तस्वीरें...
Images by - Achint Sharma (Deputy News Editor at Db Digital)