पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

100 घंटे की अमेरिकी यात्रा में भारतीय प्रधानमंत्री के 50 कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर 25 सितंबर को नई दिल्ली से रवाना होंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद 30 सितंबर की शाम वे वापसी करेंगे। इस दौरान करीब 100 घंटे अमेरिका में रहेंगे और 50 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।
पहली बार भारतीय पीएम का अमेरिका में इतना बड़ा कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। 26 सितंबर को न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो उनसे शिष्टाचार भेंट करेंगे। फॉर्च्यून-500 सूची में शामिल दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मोदी की बातचीत भी कार्यक्रम में शामिल है।
42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के रक्षा सौदों की संभावना
यात्रा के दौरान दोनों देशों में 700 करोड़ डॉलर (करीब 42,658 करोड़) से अधिक के रक्षा सौदे हो सकते हैं। इनमें 22 एच-64 डी अपाचे हेलिकॉप्टरों 15 हैवी लिफ्ट चिनुक हेलीकॉप्टरों की खरीद पर एमओयू हो सकते हैं। रक्षा खरीद परिषद इन्हें मंजूरी दे चुकी है। भारत से अमेरिका 145 अल्ट्रा लाइट बंदूकें टैंक रोधी जैवलिन मिसाइलों का सौदा करना चाहता है।
स्वराज की हो सकती है अजीज से मुलाकात
अमेरिका यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा से मिल सकती हैं। सरताज अजीज पाकिस्तान के रक्षा और विदेश सलाहकार हैं।
न्यूयॉर्क में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन भी होंगे
अमेरिका में मोदी का इंतजार समर्थकों को ही नहीं, विरोधियों को भी है। गुजरात दंगों के विरोध में अलायंस फॉर जस्टिस एंड अकाउंटेबिलिटी (एजेए) मोदी को काले झंडे दिखाएगा।
- अमेरिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवरात्र उपवास के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने इसके अनुरूप ही व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
-सैयद अकबरुद्दीन, प्रवक्ता,विदेश मंत्रालय
आगे पढ़ें: दो अक्टूबर को मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगाः मोदी