वाॅशिंगटन। भारतीयमूल के शोधकर्ता के नेतृत्व में खगोलविदों की एक टीम ने एम60-यूसीडी1 नाम की आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल खोजा है।
यह अब तक की खोजी गई सबसे छोटी और सबसे सघन आकाशगंगा है जो धरती से 5.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा के शोधकर्ता अनिल सेठ के मुताबिक, किसी भी छोटी आकाशगंगा में अब तक इतना बड़ा ब्लैक होल नहीं देखा गया है।
यूसीडी-1 में 1.4 करोड़ तारे
- एम60-यूसीडी-1 अभी तक खोजी गई सबसे छोटी आकाशगंगा है। मिल्की-वे का आकार इससे 500 गुना अधिक है।
- यह सबसे सघन आकाशगंगा है। इसके 300 प्रकाश वर्ष के दायरे में 1.4 करोड़ से अधिक सितारे हैं।
- मिल्की-वे के मध्य में स्थित ब्लैक होल का आकार 40 लाख सूरज के बराबर है। यह मिल्की-वे के कुल आकार का 0.01 फीसदी है।