पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देखें, NASA की नजर से पृथ्वी और अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सूर्य की सतह से उठता तूफान। 10 सितंबर की तस्वीर।
इंटरनेशनल डेस्क। पृथ्वी और ब्रह्मांड के अबूझ रहस्यों का पता लगाने में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने नई तस्वीरें जारी की हैं। नासा अद्भुत दूरबीन व कैमरों की मदद से ऐसी तस्वीरों को हमारे सामने रखती है, जो शायद हमारी कल्पनाओं से भी परे होता है।
नासा के लिए ये काम 'हबल स्पेस टेलीस्कोप' ने किया है। आगे तस्वीरों में आप ब्रह्मांड, सूर्य से उठते तूफान, चमचमाते तारे यहां तक कि ब्लैक होल का अद्भुत नजारा देखेंगे। नासा ने ब्लैक होल के केंद्र की तस्वीर ऐसे समय में ली है, जब उसमें से तेज रोशनी छिटक रही थी।
गौरतलब है कि ब्लैक हॉल के कोर की ऐसी स्पष्ट तस्वीर पहले कभी नहीं ली गई। इसके अलावा नासा ने उन गतिविधियों को भी कैमरे में कैद किया है, जो मेक्सिको में तबाही के लिए जिम्मेदार है। आगे की स्लाइड में आप मेक्सिको के ऊपर 'ओडिल' तूफान को घुमड़ते देखेंगे।
इसके अलावा कैलिफोर्निया का सैटेलाइट व्यू भी शामिल है, जो फायर सीजन को दर्शाता है। हालांकि, बीते कुछ सालों की तुलना में इस बार ये सीजन शांत दिखा।
आगे देखें, पृथ्वी और अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्वीरें...