पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तान की आवाम ने अपना फैसला सुना दिया. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे ज्यादा सीटें लेकर सरकार बनाने का दावा करेंगी और पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ अगले प्रधानमंत्री होंगे. नवाज शरीफ का 13 वर्ष का वनवास अब खत्म हुआ है. इससे पहले 1990-93 और 1997-99 में दो बार प्रधामंत्री रह चुके हैं.
आज भले ही नवाज शरीफ देश में सबसे ताकतवर आदमी बन कर उभरे हों लेकिन एक दिन ऐसा भी था, जब वे मुल्क से अपनी जान बचाकर भागे थे.
अगर पाकिस्तानी जनता बेनजीर को प्यार से बेगम कहती है है तो शरीफ को मियां के नाम से पुकारती है. पेशे से उद्योगपति नवाज शरीफ पाकिस्तान के चौथे सबसे अमीर आदमी माने जाते हैं. वे और उनके भाई शाहबाज़ शरीफ का इत्तेफाक ग्रुप है, जो देश का सबसे बड़ा स्टील उद्योग है. कभी मुशर्रफ के खौफ से भागने वाले शरीफ के हाथ में आज फिर से पाकिस्तान की कमान होगी.
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है देश के नए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बिजनेसमैन से लेकर राजनेता बनने तक का सफर... (अंदर की स्लाइड में देखें)
पाकिस्तान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े-
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.