पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या बदल जाएगा पाकिस्तान?, कैसा होगा नवाज शरीफ का निजाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. नवाज शरीफ की राह आसान नहीं है। उन्हें 4 मोर्चो पर जूझना होगा। पहला-सेना। दूसरा-अमेरिकी दखल और अफगानिस्तान। तीसरा-आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बिजली संकट जैसी आंतरिक समस्याएं। चौथा-भारत से रिश्ते। पाकिस्तान में कोई भी राजनीतिक दल कितना ही शक्तिशाली बनकर क्यों न उभरे, सेना या आईएसआई के दबाव में ही रहता है। अमेरिकी दखल, अफगान का मुद्दा और भारत से रिश्ते सीधे-सीधे पाकिस्तान की विदेश नीति से जुड़े हैं जिसे आईएसआई और सेना संचालित करती है।