वाशिंगटन. भारतीय मूल के नील कशकरी ने कैलिफोर्निया में गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। नील कशकरी अमेरिका के वित्त विभाग में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 2008 में अमेरिकी बैंक को वित्तीय संकट से निकालने में मदद की थी।
मंगलवार को कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कशकरी ने ये एलान किया। कशकरी ने कहा कि वह ये चुनाव रोजगार के ज्यादा अवसर देने और बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए लड़ रहे हैं। यह चुनाव नवंबर में होगा और कशकरी रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। नील कशकरी का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जेरी ब्राउन से होगा। अगर कशकरी ये चुनाव जीतते हैं तो बॉबी जिंदल और निक्की हैले के बाद भारतीय मूल के तीसरे अमेरिकी गवर्नर होंगे।
आगे की स्लाइड में पढें: क्या है कशकरी के सामने चुनौती