काठमांडू। नेपाल के पूर्व राजा को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काठमांडू में नॉर्विक अस्पताल के डॉ भरत रावत ने कहा है कि ज्ञानेंद्र शाह को शनिवार रात अस्पताल लाया गया था।
उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल के बाहर उनके सैकड़ों समर्थक खड़े हैं। सभी अपने पूर्व राजा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि संविधान बनने से पहले ज्ञानेंद्र नेपाल के आखिरी राजा थे। महल नरसंहार में मारे गए बड़े भाई की हत्या के बाद 2001 में उन्हें नेपाल का राजा बनाया गया था
फाइल फोटो: ज्ञानेंद्र शाह