वॉशिंगटन। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू मार्च में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। उन्हें निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर जॉन बोएनर ने निमंत्रण दिया है। राष्ट्रपति
बराक ओबामा ने इस पर विरोध जताया है। यह पहला मौका है जब किसी विदेशी नेता के संसद में संबोधन को लेकर राष्ट्रपति ने खुल कर विरोध जताया है।
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि इजरायल में चुनावों के महज दो हफ्ते पहले इजरायली प्रधानमंत्री को अमेरिकी संसद को संबोधित करने बुलाना प्रोटोकॉल के खिलाफ है। हाउस स्पीकर बोएनर रिपब्लिकन पार्टी के हैं जबकि राष्ट्रपति डेमोक्रेट हैं। इसलिए दोनों दलों में भी तनाव होना तय है।
उधर, यरुशलम में प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने मंगलवार को कहा कि वे अमेरिका और इजरायल में हो रहे भारी विरोध के बावजूद अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू मार्च में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। उन्हें निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर जॉन बोएनर ने निमंत्रण दिया है।