पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New ISI Chief Name Will Be Announce Soon

अगले हफ्ते हो सकता है आईएसआई के नए चीफ का एलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए मुखिया नाम का एलान अगले हफ्ते होगा। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, वर्तमान आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जहीरुल इस्लाम और पांच अन्य लेफ्टिनेंट जनरल, अक्टूबर के पहले हफ्ते में रिटायर होंगे। बीबीसी उर्दू ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि खुफिया एजेंसी के सर्वोच्च पद के लिए कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएसआई के नए मुखिया के लिए लाहौर सैन्यदल के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नावेद जमन और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबार रमदे का नाम सामने आ रहा है। इनके अलावा मेजर जनरल नजीर बट्ट और मेजर जनरल रिजवान अख्तर के नाम की भी चर्चा है।
खबरों के मुताबिक, आर्मी चीफ राहिल शरीफ चाहते हैं कि सेना के मेजर जनरल रैंक के कुछ अधिकारियों को लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट पर प्रमोट किया जाए।