पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Isis Video Warns Us Over Iraq Deployment International News In Hindi

VIDEO: इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका को चेताया, कहा-\'अभी तो लड़ाई शुरू हुई है\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यू-ट्यूब स्क्रीनशॉट: इस्लामिक स्टेट के नए वीडियो में निशाना साधता हुआ सुन्नी लड़ाका।
बेरुत। उग्रवादी इस्लामिक स्टेट समूह (आईएसआईएस) ने नया वीडियो जारी कर अमेरिका को फिर चेतावनी दी है। आईएसआईएस ने वीडियो के जरिए कहा है कि अगर उसने इराक में सैनिक भेजने की जुर्रत की, तो उसके लड़ाके उनका स्वागत करने को तैयार बैठे हैं।
आईएसआईएस ने 52 सेकंड के इस वीडियो को 'फ्लेम्स ऑफ वार' नाम से जारी किया है। यह वीडियो किसी हॉलीवुड मूवी की तरह शूट किया गया है, जिसमें इस्लामिक स्टेट के लड़ाके टैंकों को नेस्तनाबूद करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा, कई अमेरिकी सैनिकों को भी घायल दिखाया गया। वहीं, कुछ को मरते दिखाया गया है।
वीडियो क्लिप में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह कहते दिखाया गया कि लड़ाकू सैनिक इराक नहीं लौटेंगे। वहीं, वीडियो के आखिर में काले रंग के बैकग्राउंड में टेक्स्ट फ्लैश होता है, जिस पर लिखा है- 'अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।'
माना जा रहा है कि यह वीडियो ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के अध्यक्ष जनरल मार्टिन डेम्पसे को आईएसआईएस का जवाब है। बता दें कि जनरल मार्टिन ने सीनेट की सशस्त्र सेवा कमिटी में बतौर टेस्टिमोनी कहा था कि अगर मौजूदा इराकी रणनीति काम नहीं करती है, तो वह जमीनी सैनिकों के इस्तेमाल की सिफारिश कर सकते हैं।
आगे देखें तस्वीरें और अंतिम स्लाइड में वीडियो...