लॉस एंजिलिस। जेम्स बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म 'स्पेक्ट्रे' के रिलीज होने से पहले मूवी की स्क्रिप्ट चोरी हो गई है। ऐसे में, फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कहानी सार्वजनिक न हो जाए। फिल्म के प्रोड्यूसर्स का दावा है कि नवंबर महीने में
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सर्वर पर हुए साइबर हमले के दौरान ही यह स्क्रिप्ट चोरी हुई है। फिल्म 2015 में रिलीज होनी है। हालांकि,
सोनी के प्रवक्ता ने स्टूडियो द्वारा प्रोडक्शन रोके जाने की खबरों को खारिज किया है। रॉबर्ट लॉसन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "प्रोडक्शन अब भी जारी है।"
ईऑन प्रोड्कशन्स ने फिल्म की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा कि वे स्क्रिप्ट के ऑनलाइन पब्लिश किए जाने की आशंका को लेकर चिंतित हैं। बयान में लिखा है, 'जेम्स बॉन्ड फिल्म के प्रोड्यूसर्स ईऑन प्रोडक्शन्स को सुबह पता चला कि नई फिल्म 'स्पेक्ट्रे' की स्क्रिप्ट का शुरुआती वर्जन चोरी किया गया है। स्क्रिप्ट को हैकरों द्वारा अवैध तरीके से सार्वजनिक किया जा सकता है। ये वही हैकर हैं, जिन्होंने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के कम्प्यूटर सिस्टम में सेंधमारी की थी।' गौरतलब है कि हाल ही में लंदन में फिल्म के टाइटल और स्टारकास्ट के खुलासे के बाद इसी महीने इसकी शूटिंग शुरू हुई है।
सोनी पिक्चर्स के सर्वर हैक
हैकर्स ने 24 नवंबर को कैलिफोर्निया स्थित सोनी पिक्चर्स के कम्प्यूटर नेटवर्क को डिसेबल कर दिया था। इसके अलावा, हैकर्स ने कई सेलिब्रिटीज सहित सोनी के हजारों कर्मचारियों की सैलरी डिटेल्स और सोशल सिक्युरिटी नंबर्स रिलीज कर दी थी। शक की सूई नॉर्थ कोरिया पर है, लेकिन उसने इससे साफ इनकार किया है। फिलहाल, एफबीआई मामले की जांच कर रही है।
आगे पढ़ें कब रिलीज होगी फिल्म और देखें संबधित फोटो...