पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Terrorist Magazine Targets Obama And Drones

हमें चाहि‍ए ओबामा...और वह भी मुर्दा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन. इस्‍लामी कट्टरपंथि‍यों ने अपनी नई मैगजीन में अमेरि‍का के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की हत्‍या के लि‍ए दुनि‍या भर के मुसलमानों से मदद मांगी है। मैगजीन का कहना है कि हमें नरसंहार करने वाले ओबामा का शव चाहि‍ए। इसके लि‍ए इनाम भी दि‍या जाएगा। मैगजीन ने इसका पोस्‍टर जारी कि‍या है। यह मैगजीन दुनि‍या भर में मुसलमानों से अमेरि‍का का ड्रोन हमले का सि‍स्‍टम हैक करने का भी अनुरोध करती है। 80 पेज की इस मैगजीन का नाम अजान-जि‍हाद का बुलावा (अजान-ए कॉल टु जि‍हाद) है। पूरी दुनि‍या को मुसलमानों का राष्‍ट्र मानने वाली यह मैगजीन मानती है ड्रोन हमलों के खि‍लाफ सबसे महत्‍वपूर्ण मुद्दा एक साथ सामने आकर अपने दुश्‍मनों को जवाब देना है। इस मैगजीन के ऑनलाइन होते ही अमेरि‍की खुफि‍या एजेंसि‍यों और रक्षा मंत्रालय में खलबली मच गई है।
इस मैगजीन में छपे लेख में कहा गया है कि मुस्‍लि‍म उम्‍माह (मुस्‍लि‍म जगत) में हर कि‍सी के लि‍ए बुलावा है, कि वह ड्रोन तकनीक के बारे में जानें और उसमें वि‍शेषज्ञ बनकर ड्रोन वि‍रोधी तकनीक बनाएं। अमेरि‍का जो ड्रोन हमले कर रहा है, उसे हैक कि‍या जा सकता है और इराकी मुजाहि‍दीनों ने ऐसा करके भी दि‍खाया है।
काबि‍लेगौर है कि 2009 में इराक में ड्रोन हमले के दौरान ड्रोन द्वारा बनाई जाने वाली वीडि‍यो में काफी खराबी आई थी। व्‍हाइट हाउस के आतंकवाद से मुकाबले के पूर्व एडवाइजर रि‍चर्ड क्‍लार्क बताते हैं कि मैगजीन में यह नहीं बताया गया कि क्‍या ड्रोन के वीडि‍यो ट्रांसमि‍शन में सेंध लगाना और पूरा ड्रोन हैक कर लेना एक ही बात है।
इस वर्ष टिंबकटू के मालि‍यान शहर में मीडि‍या के हाथ अल कायदा की एक गाइड लगी थी जि‍समें ड्रोन हमलों से बचने के लि‍ए 22 टि‍प्‍स दि‍ए गए थे। इस टि‍प्‍स में भी उसी सॉफ्टवेयर का जि‍क्र था, जि‍सकी मदद से 2009 में ड्रोन द्वारा रि‍कॉर्ड कि‍ए जाने वाले वीडि‍यो में गड़बड़ी पैदा की गई थी। अजान-जि‍हाद का बुलावा नाम की यह मैगजीन मार्च में पब्‍लि‍श हुई है और इसी महीने की 5 तारीख को ऑनलाइन हुई है। अभी तक कि‍सी कट्टरपंथी ग्रुप ने इसकी जि‍म्‍मेदारी नहीं ली है।
फोटो- इस्‍लामी उग्रवादि‍यों की नई मैगजीन- अजान-ए कॉल टु जि‍हाद।
आगे पढ़ें- ईसाई आतंकवादि‍यों ने शुरू कि‍या इस्‍लाम के खि‍लाफ जि‍हाद

नॉर्थ कोरि‍या ने हमले के लिए यूएस बेस पर तैनात की मि‍साइल यूनि‍ट, अमेरिका भी जवाब देने को...

महाशक्ति बनने को आतुर है चीन, जानें दुनिया की टॉप-10 सेनाओं के बारे में

इराक युद्ध के 10 साल: पहली गोली अमेरिकी ने चलाई तो आखिरी जूता इराकी ने मारा

उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को धमकी, जापान स्थित अमेरिकी बेस उड़ाने की धमकी