न्यूयॉर्क। भारतीय राजनयिक की बेटी कृतिका विश्वास के सामने न्यूयॉर्क शहर प्रशासन ने हार मान ली है। वह कोर्ट के बाहर ही समझौते को तैयार हो गया। और कृतिका को 2.25 लाख डॉलर (करीब 1.37 करोड़ रुपए) का हर्जाना देगा।
टीचर को अश्लील ई-मेल भेजने के आरोप में कृतिका को 2011 में एक दिन के लिए जेल में रखा गया था। उसे स्कूल से भी सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद कृतिका ने पुलिस और शहर प्रशासन के खिलाफ 15 लाख डॉलर का मुकदमा ठोक दिया था। लेकिन, अब कृतिका ने भी मुकदमा वापस ले लिया।
न्यूयॉर्क के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज जॉन कोएल्ट ने फैसले में कहा कि न्यूयॉर्क प्रशासन कृतिका को मुआवजा देने को तैयार है। और कृतिका इससे संतुष्ट है। वह इसके एवज में बाकी सभी दावे खत्म करने को भी तैयार है। दोनों पार्टियां मामला सुलझाना चाहती है इसलिए इसे यहीं खत्म किया जाता है।
(File Photo - कृतिका विश्वास)