पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New York Scientists Unveil Invisibility Cloak

वैज्ञानिकों का दावा: पलक झपकते ही आपकी नजरों से चीजें हो जाएंगी गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रयोग का डेमो करने वाले छात्र की आंखें दिख नहीं रही।
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है कि पलक झपकते ही आंखों के सामने रखी वस्तु गायब हो जाएंगी। यह कोई जादुई छड़ी का कमाल नहीं, बल्कि भौतिकी सिद्धांतों का करिश्माई प्रयोग है। ऐसा क्लोकिंग पद्धति की मदद से किया गया है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए लेंसों को भेदकर निकलने वाली प्रकाश किरणों से ऐसे चुंबकीय क्षेत्र का प्रभाव बनता है, जिससे किरणों के वस्तु पर पड़ते ही वह आंखों से आंशिक रूप से ओझल हो जाती है।
न्यूयॉर्क में भौतिकीशास्त्र के लेक्चरर जॉन हॉवेल ने यह जादुई कारनामा किया है। इसके लिए उन्होंने कई लेंसो का एक साथ प्रयोग किया। फिर उन्हें एक दूसरे के आगे ऐसे रखा की उसके आखिरी छोर पर रखी वस्तु दिखना बंद हो गई। इन लेंसों से देखने की प्रक्रिया का त्रियामी प्रभाव पड़ता है, जिससे इसके पीछे रखी वस्तु दिखना बंद हो जाती है।
हॉवेल ने कहा कि यह प्रयोग हाथ, मुंह और स्केल पर किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा है। इस प्रयोग पर सिर्फ 1,000 डॉलर का खर्च हुआ है। बहरहाल, इसका पेटेंट कराया जाना बाकी है।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...