लागोस। नाइजीरिया के कदुना प्रांत में संदिग्ध फुलानी आतंकवादियों के हमले में सेना के एक जवान सहित कम से कम 33 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को देर रात कदुना प्रांत में आतंकवादियों के हमले में 33 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में एक सैनिक भी शामिल है। हमले में चार सैनिक घायल भी हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी बुलुस मानडे और प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अमिनु लावन ने हमले की पुष्टि की। दोनों अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि इसी साल जून में इसी इलाके में आतंकवादी हमले में 160 से ज्यादा ग्रामीण मारे गए थे।