इस्लामाबाद। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम नौ संदिग्ध आतंकवादियों को शुक्रवार को इस्लामाबाद में सुरक्षा बलों ने एक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, संघीय राजधानी के सेक्टर जी-10 में 14 संदिग्ध आतंकवादियों के होने की गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए सुरक्षा बलों ने एक मस्जिद पर छापा मारा और नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी, एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को निशाना बनाने की फिराक में थे। आतंकवादी संघ शासित कबायली इलाके (फाटा) और खबर पख्तूनख्वा के रहने वाले हैं।