पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोची। अगले महीने होने वाले विंटर ओलंपिक के मेजबान शहर सोची के मेयर ने दावा किया है कि शहर में एक भी समलैंगिक नहीं है। रूस में पिछले साल बनाए गए समलैंगिकों रिश्तों के खिलाफ बने कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से हल्ला मच गया है और अब ओलंपिक खेलों के विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं।
यूनाइटेड रूस के सदस्य और मेयर एनाटोली पाखोमोव ने कहा कि समलैंगिकों को अपने शहर का स्वागत करना चाहिए। वे अपनी आदतों को दूसरों पर नहीं थोप सकते।
उन्होंने कहा कि समलैगिकों के लिए ये उनकी जिंदगी हो सकती है लेकिन जहां हम रहते हैं वहां ये रिश्ता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम उन्हें इस शहर में नहीं रहने देंगे।
जब मेयर से उनके दावे के बारे में पूछा गया तो पाखोमोव अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह पक्के तौर पर नहीं कह सकते। पाखोमोव ने कहा, \"मैं इस बात को लेकर पक्का नहीं हूं कि शहर में समलैंगिक लोग हैं या नहीं, लेकिन उन लोगों को मै नहीं जानता।\"
गौरतलब है कि पिछले जून में मास्को सरकार ने गैर परंपरागत सेक्स संबंधों के प्रचार पर रोक लगाने के लिए एक कानून पारित किया था।
कानून पर हंगामा होने के बाद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने गैर परंपरागत सेक्स संबंधों पर रोक नहीं लगाई है। हमने समलैंगिकता के प्रचार पर रोक लगाई है।
वहीं रूस के उपप्रधानमंत्री बोरिस नेमत्सोव ने कहा कि जहां तक उन्हें पता है कि सोची में कई समलैंगिक क्लब हैं। कानून बनने के बाद वे कैसे रहेंगे।
गौरतलब है कि सोची में अगले महीने विंटर ओलंपिक होने है। ओलंपिक को लेकर सोची में तैयारियां चल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.