पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • No Sex Superbug In The US, Despite Reports

एड्स से भी ज्‍यादा खतरनाक है ‘सेक्‍स सुपरबग’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयार्क. अमेरिका के राज्य हवाई में एक नई बीमारी ‘सेक्स सुपरबग’ के दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टरों ने चिंता जताई है कि सेक्स सुपरबग नाम की यह बीमारी एड्स से भी कहीं ज्यादा खतरनाक और जानलेवा है।
उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से इसकी रोकथाम के लिए 5.4 करोड़ डॉलर की राशि की मांग की है ताकि इसकी दवा की खोज की जा सके। नैचुरोपैथिक मेडिसन के डॉक्टर एलन क्रिस्टीएंसन के मुताबिक यह एड्स से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसका बैक्टीरिया अधिक प्रभावशाली और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर एलन क्रिस्टीएंसन का कहना है कि हर साल एड्स और इससे संबंधित बीमारियों से दुनिया भर में तीन करोड़ लोगों की मौत हो जाती है।
लेकिन सेक्स सुपरबग के इससे भी ज्यादा घातक होने की आशंका जताई गई है। लेकिन यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अमेरिकी सरकार से इसकी दवा की खोज के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इससे बचने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है।
पहला केस जापान में
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के मुताबिक सेक्स सुपरबग को गोनोरिया या एचओ41 के नाम से भी जाना जाता है और इसकी खोज जापान में 2009 में की गई थी। तब एक सेक्स वर्कर इस सुपरबग का पहला शिकार बनी थी। हवाई में सेक्स सुपरबग का पहला मामला मई 2011 में मिला था और इसके बाद ये कैलिफोर्निया और नॉर्वे तक में फैल गया।
कितना खतरनाक
डॉक्टर्स के मुताबिक गोनोरिया से संक्रमित होने से सेप्टिक शॉक हो सकता है और कुछ ही दिनों के अंदर इंसान की मौत भी हो सकती है। हालांकि अभी तक एचओ 41 की वजह से किसी की मौत के मामले का पता नहीं चला है।
डॉक्टरों के मुताबिक अगर सेक्स सुपरबग फैलता है तो इलाज के इजाद होने से पहले ही ये कई लोगों की जान ले लेगा। डॉक्टरों ने इससे बचने के लिए लोगों को हमेशा सेफ सेक्स करने की सलाह दी है। साथ ही उनसे कहा गया है कि किसी को भी नए संबंध बनाने से पहले अपने पार्टनर का टेस्ट करा लेना चाहिए।