सियोल. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने देश के आर्मी चीफ जनरल री योंग गिल को फांसी दे दी है। गिल पर करप्शन और गुटबाजी के आरोप थे। इससे पहले भी तानाशाह डिफेंस मिनिस्टर समेत अपने कई पावरफुल रिश्तेदारों को मौत की सजा दे चुका है। कौन थे योंग और क्यों उन्हें सजा दी गई...
- साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप ने यह दावा किया है कि री योंग को करप्शन और साजिश रचने के आरोप में अरेस्ट कर फांसी पर चढ़ाया गया।
- खबरों के मुताबिक, उन्हें इसी महीने फांसी दी गई है।
- साउथ कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस खबर पर कमेंट करने से मना कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि इसे वेरिफाई करना मुश्किल है।
- आर्मी चीफ जोंग 2002 में लेफ्टिनेंट जनरल बने थे और 2007 से 2012 तक मोर्चे पर पांचवीं आर्मी कोर में तैनात थे।
- उन्हें 2010 में कर्नल जनरल के रूप में प्रमोशन मिला था। उन्हें कोरियाई वर्कर्स पार्टी का मेंबर बनाया गया था।
अक्सर किम जोंग के साथ दिखते थे री योंग
- रि योंग-गिल अक्सर तानाशाह किम जोंग के साथ दिखते थे।
- लेकिन हाल ही में हुई महत्वपूर्ण पार्टी मीटिंग और रविवार को रॉकेट लॉन्च के बाद प्रोग्राम और सरकारी मीडिया की खबरों में उनका नाम गायब रहा।
हाइड्रोजन टेस्ट किया था जोंग ने
- दावा है कि नॉर्थ कोरिया ने रविवार को लंबी दूरी की मिसाइल का टेस्ट किया।
- इससे करीब एक महीने पहले उसने अपना चौथा न्यूक्लियर टेस्ट किया था। कहा जा रहा है कि वह हाइड्रोजन बम बनाने का टेस्ट था।
कितना सिरफिरा है यह तानाशाह
- किम जोंग उन के पिता किम जोंग को प्लेन में सफर करने से डर लगता था, लेकिन उन को जेट में सफर करना और यहां तक कि उन्हें उड़ाना बेहद पसंद है।
- नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में किम जोंग उन ने अपने पैलेस के बाहर रनवे बनवाया है। इस पर जेट प्लेन लैंड कर सकते हैं।
- सैटेलाइट इमेजेस से पता लगता है कि नॉर्थ कोरिया में उन के जितने पैलेस हैं, उन सभी के सामने रनवे तैयार किए गए हैं।
- नॉर्थ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ह्यॉन योंग चोल को सैकड़ों लोगों की मौजदूगी में 30 अप्रैल 2015 को एक आर्मी ट्रेनिंग रेंज में एंटी-एयरक्राफ्ट गन से उड़ा दिया गया।
- योंग को मौत की सजा उनकी गिरफ्तारी के तीन दिन बाद दी गई। योंग तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में एक प्रोग्राम के दौरान सो गए थे।
- मई में नॉर्थ कोरिया के वाइस प्रीमियर चोई योंग-गोन को तानाशाह की आलोचना करने के जुर्म में मौत की सजा दी गई।
- उन की नीतियों का खुलकर विरोध करने पर चोई को फायरिंग स्क्वॉड ने गोलियों से भून दिया गया।
- तीन साल पहले तानाशाह किम जोंग उन ने अपने अंकल जेंग सोंग थाएक को मरवा डाला था। थाएक पर करप्शन और देशद्रोह के आरोप थे।
- 67 साल के थाएक को 120 भूखे शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया गया था। वे उन के पिता किम जोंग इल की बहन के पति थे। नॉर्थ कोरिया में सरकार में बड़े पद पर थे।
आगे की स्लाइड में देखें फोटो...