पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • North Korea Sentences US Man To 6 Years Of Hard Labor

जासूसी के आरोप में उत्तर कोरिया में एक अमेरिकी को छह साल की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिओल। उत्तर कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने 'शत्रुतापूर्ण कृत्य' करने के आरोप में गिरफ्तार किए गये तीन अमेरिकी नागरिकों में से एक को छह साल तक जेल में कठिन श्रम की सजा सुनाई।
कोरिया की सरकारी सेन्ट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू टॉड मिलर को छह साल कठिन श्रम की सजा सुनाई। एजेंसी के अनुसार, मिलर ने कोरिया में बीते अप्रैल महीने में पर्यटक वीजा लेकर आने के बाद शत्रुतापूर्ण कृत्य किए।
एक अन्य अखबार के अनुसार, 25 वर्षीय मिलर पर कोरिया की आपराधिक कोड धारा 64 के तहत देश में घुसकर जासूसी करने के आरोप लगे थे।
(उत्तर कोरिया की सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल के दौरान मैथ्यू मिलर)