सियोल। उत्तर कोरिया ने नई एंटी शिप क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। नई मिसाइल की लॉन्चिंग से उत्तर कोरिया की नौसेना की क्षमता बढ़ गई है।
उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइल का परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैनिक अभ्यास से पहले किया है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। मिसाइल की तस्वीर उत्तर कोरिया की मीडिया में प्रकाशित किया गया है।
उत्तर कोरिया की नई मिसाइल रूस की एंटी शिप मिसाइल के डिजाइन से मिलता-जुलता है।